फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कमिश्नरी पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे रवि गौतम, बोले- जब तक कार्रवाई नहीं होगी, जारी रहेगा आंदोलन

Fri, 04 Sep 2026 12:16 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान आईपीएस अविनाश पांडेय ने रवि गौतम और अन्य प्रदर्शनकारियों को थप्पड़ मारे थे, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था। 
Register For Event
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे रवि गौतम और समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरी पार्क में अपनी मांगों को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के बीच युवा शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि गौतम बृहस्पतिवार को तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे व एसपी देहात अभिजीत कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस सूचना पर अधिवक्ताओं, छात्र नेताओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

रवि गौतम ने बताया कि बीए की छात्रा की हत्या के मामले में वह परिजनों के साथ आठ जुलाई को कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर धरना दे रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडेय ने आंदोलनकारियों के साथ मारपीट की थी। हिरासत में लेकर थप्पड़ मारे थे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया था। अब रवि गौतम और समर्थक चौधरी चरण सिंह पार्क में धरना दे रहे हैं। 
 

बृहस्पतिवार से वह भूख हड़ताल पर बैठ गए। समर्थक मनीष सिंह ने कहा कि प्रशासन को तत्काल मामले का संज्ञान लेकर मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। वहीं, सीएमओ डॉ. रामप्रसाद कमिश्नरी पार्क पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, वह भूख हड़ताल पर रहेंगे। उनकी लड़ाई जारी रहेगी। 
विज्ञापन

इस दौरान लोक अदालत के सदस्य राजेश चौधरी और भाकियू सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र, अधिवक्ता आदेश प्रधान, सचिन नारंग, चमन भारती, रजनीश, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनुज भड़ाना, छात्र नेता शशिकांत गौतम और पूर्व छात्र संघ महामंत्री राहुल वर्मा भी धरने में शामिल हुए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें