डीएम और एसएसपी को बुलाने की मांग
सूचना मिलने पर अपर जिलाधिकारी नगर और पुलिस अधीक्षक यातायात मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
भारी पुलिस बल तैनात
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। कलेक्ट्रेट के बाहर बढ़ती भीड़ और सड़क जाम को देखते हुए एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर स्थिति सामान्य कराने का प्रयास करते रहे।