फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मनचले ने गोली मारने की दी धमकी, छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद; परिवार ने थाने में दी तहरीर

Sat, 03 Oct 2026 11:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लोहियानगर में 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी का आरोप है। विरोध करने पर परिवार को गोली मारने की धमकी देने की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
Register For Event
विज्ञापन
छात्रा ने मनचले से तंग आकर छोड़ा स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा से स्कूल आते-जाते छेड़छाड़ और अश्लील टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने परिजनों के साथ छात्रा के घर पहुंचकर गाली-गलौज की और परिवार को गोली मारने की धमकी दी। घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने उसे स्कूल भेजना बंद कर दिया है। 

विज्ञापन


स्कूल आते-जाते पीछा करने का आरोप
एक कॉलोनी निवासी महिला ने शुक्रवार को लोहियानगर थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी 10वीं की छात्रा है। आरोप है कि मोहल्ले का रहने वाला युवक काफी समय से स्कूल आते-जाते छात्रा का पीछा करता है। रास्ते में अश्लील टिप्पणी कर उसे परेशान करता है।

यह भी पढ़ें: बुलडोजर का खौफ: बाजारों में गूंजी व्यापारियों की आवाज, दुकानों पर तीन दिन में लगा चुके 17 हजार काले झंडे

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

विरोध करने पर घर से उठाने की धमकी
छात्रा ने जब युवक की हरकतों का विरोध किया तो आरोप है कि उसने उसे घर से उठाकर ले जाने की धमकी दी। छात्रा ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने उसकी सुरक्षा को देखते हुए उसे स्कूल भेजना बंद कर दिया।

घर से निकलने पर भी अभद्रता का आरोप
परिजनों का आरोप है कि छात्रा किसी काम से घर से बाहर निकलती है तो आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करता है। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा था। आरोप है कि वहां आरोपी के परिजनों ने उनके साथ गाली-गलौज की और धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच
परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें