फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जलालपुर में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष, फायरिंग में बुज़ुर्ग घायल, पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 12:38 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के जलालपुर गांव में देर रात दो समुदायों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। फायरिंग में एक बुज़ुर्ग के पैर में गोली लगी जबकि पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

Register For Event
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग व एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित जलालपुर गांव में देर रात तनाव की स्थिति बन गई। दो समुदायों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।

आसिफ पक्ष देर रात गांव पहुंचा और दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। इस दौरान मोहित पक्ष से जुड़े एक बुज़ुर्ग के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 33 वर्ष बाद खुला फर्जीवाड़ा: पिता कभी न रहे शिक्षक, बेटे ने ली मृतक आश्रित में नौकरी, अब वेतन वसूली की तैयारी

ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए फायरिंग करने वाले दो लोगों को पकड़ लिया। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और फायरिंग में शामिल आसिफ समेत चार लोगों को हिरासत में लिया। अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है और हालात पर नज़र रखी जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें