फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पिता से विवाद के बाद युवक ने खुद पेट में मारी गोली, हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा उपचार

Sat, 24 Jan 2026 12:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव में पिता से विवाद के बाद 18 वर्षीय युवक ने खुद को पेट में गोली मार ली। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Register For Event
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक 18 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मार ली। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन


पिता से हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, अकबरपुर सादात निवासी तहसीन (18) पुत्र शौकत का घटना से कुछ समय पहले अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद तहसीन ने 315 बोर के तमंचे से अपने पेट में गोली मार ली।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Update: बारिश से गिरा तापमान, तेज हवा के साथ शीतलहर का प्रकोप, ठंड से छूट रही कंपकंपी
विज्ञापन


गोली लगने के बाद परिजन उसे गंभीर हालत में मेरठ स्थित संस्कार हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अवैध हथियार के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें