दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री और नारकोटिक्स उत्पीड़न के विरोध में लिया निर्णय
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। खैरनगर में आयोजित दवा व्यापारियों की बैठक में नारकोटिक्स उत्पीड़न और ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में 20 मई को दवा दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया। जाएंगी।
बैठक में होलसेल एवं केमिस्ट संगठन के महामंत्री घनश्याम मित्तल ने कहा कि नारकोटिक्स के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न रोकना तथा ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री को पूर्णतया बंद कराना बैठक का मुख्य उद्देश्य रहा।
बैठक में अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने बताया कि व्यापारियों ने निर्णय लिया कि व्यापार में मुनाफा बढ़ाने के साथ साथ साफ सुथरा कारोबार किया जाए। बिल से माल खरीदा और बेचा जाए। ग्राहकों से सीधे संपर्क रखकर बिचौलियों को समाप्त किया जाए।
महामंत्री घनश्याम मित्तल ने कहा कि सभी को अपने व्यापार के प्रति सजग एवं एकजुट रहना चाहिए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नारकोटिक्स उत्पीड़न तथा ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री के विरोध में 20 मई 2026 बुधवार को मेरठ जिले की सभी दवा दुकानें बंद रखी जाएंगी। निर्णय के अनुसार 20 मई को जिले के दवा व्यापारी एकत्रित होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।