रोहटा। पूठखास गंग नहर पुल पर जाम के बाद लगी वाहनों की लंबी कतार। संवाद
रोहटा। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर पूठखास पुल पर रविवार को वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गईं। अचानक बढ़े ट्रैफिक दबाव और मार्ग पर आगे निकलने की होड़ के कारण दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की संकरी चौड़ाई और लगातार बढ़ता ट्रैफिक आए दिन जाम की स्थिति पैदा कर रहा है। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को रोक-रोक कर निकालना शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को नियंत्रित किया जा सका। राहगीरों और वाहन चालकों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि गंगनहर पुल पर ट्रैफिक प्रबंधन दुरुस्त किया जाए ताकि रोजाना होने वाली जाम की समस्या से राहत मिल सके।