फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में सोमवार सुबह एक मजदूर मोंटी (30) का शव फंदे में लटका मिला। मोंटी के परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोंटी गांव के जागीर मोहल्ला का निवासी था और मजदूरी करता था। उसकी पत्नी ममता तीन दिन पहले अपने मायके मुरलीपुर गांव गई हुई थी। मोंटी लंबे समय से गृह कलह के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। सोमवार सुबह उसका शव दुपट्टे से बने फंदे के सहारे पंखे से लटका मिला। स्थानीय पार्षद गंगा प्रसाद ने तत्काल इसकी सूचना भावनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस न्यायिक विज्ञान दल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। इस संबंध में सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें