फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भट्ठा संचालिका को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। जानी कलां थाना क्षेत्र के गांव भोला निवासी भट्ठा संचालिका को दो भाइयों द्वारा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रोहटा थाने में दी गई तहरीर में भोला गांव निवासी दीक्षा शर्मा ने बताया कि वह सलाहपुर गांव स्थित एक राजपूत ब्रिक फील्ड में साझेदार है। भट्ठे पर सलाहपुर निवासी शोएब व आलिम का ट्रैक्टर किराए पर कार्य करता था। आरोप है कि बार-बार काम होने के बावजूद ट्रैक्टर से कार्य नहीं किया जा रहा था। इस पर ट्रैक्टर को भट्ठे से हटा दिया गया। इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज की और कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने दोनों भाइयों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें