फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ : हाथ में लगेगी थ्री-डी मेहंदी, खनकेगी स्टोन चूड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। करवाचौथ से पहले बाजार सज गए हैं। महिलाओं ने करवा, पूजा की थाली, चूड़ा, मेहंदी और श्रृंगार का सामान खरीदना शुरू कर दिया है। इस बार थ्री-डी मेहंदी और स्टोन चूड़ी की मांग अधिक दिखाई दे रही है। इसके अलावा साड़ियों के साथ सौभाग्यवती चुनरी भी महिलाएं खरींद रही हैं। पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

इस बार नौ अक्तूबर को करवाचौथ का पर्व मनाया जाएगा। मंगलवार को महिलाओं ने करवा, पूजा थाल, चूड़ा, सींक, चूड़ियां, मेहंदी, मेकअप का सामान खूब खरीदा गया। वहीं पुरुषों ने भी पत्नियों को देने के लिए उपहार खरीदे। इस बार बाजार में रंग-बिरंगी झालर लगे मिट्टी के करवे 30 से 40 रुपये में बिक रहे हैं। वहीं पीतल के करवे की कीमत 200 से 1500 रुपये तक है। यही नहीं, सजी हुई छलनी, खील, खिलौने, कैलेंडरों से बाजार पटा है। सड़क के किनारों पर लगीं इन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ कम नहीं है।आबूलेन, सदर बाजार, सेंट्रल मार्किट, लालकुर्ती, बेगमपुल और लाला का बाजार में काफी भीड़ दिख रही है।

सदर बाजार में सुभाष मेहंदी आर्ट के संचालक सुशील व सुभाष ने बताया कि चार सौ रुपये में दोनों हाथों की मेहंदी की शुरुआत है। इसके बाद जैसी डिजाइन और मेहंदी के हिसाब से मूल्य तय होता है। घरों में जाकर मेहंदी लगाने का अतिरिक्त चार्ज लिया जा रहा है। थ्री-डी मेहंदी की इस बार डिमांड है।
विज्ञापन

सदर बाजार चुनरी विक्रेता आलोक ने बताया कि करवाचौथ स्पेशल चुनरी बाजार मेें है। इस बार सौभाग्यवती चुनरी और स्टोन वाली चूड़ियों की डिमांड है। करवाचौथ स्पेशल चुनरी पर अखंड सौभाग्यवती भवः वेलवेट के बॉर्डर पर चारों ओर लिखा है। वहीं लाल रंग पर गोल्डन एम्ब्रॉयड्री भी पसंद की जा रही है। ये चुनरी सूरत से मंगाई गई है।
चूड़ी विक्रेता मोहम्मद आसिफ ने बताया कि महिलाओं को हल्के कांच वाले जरकन के कड़े में खूब पसंद आ रहे हैं। चूड़ियों पर स्टोन वर्क भी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं। कांच पर वेलवेट के साथ स्टोन वर्क की भी खूब डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें