शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत नु
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रोड सेफ्टी क्लब और महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह के निर्देशन में हुआ। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एनसीसी और बीएड की छात्राओं ने यातायात नियमों के महत्व को समझाया। उन्होंने नाटक के जरिए बताया कि कैसे असावधानी और नियमों का पालन न करने के कारण गंभीर दुर्घटनाएं होती हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने कहा कि जीवन अनमोल है और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। इस आयोजन का निर्देशन नोडल प्रो. लता कुमार और शालिनी सिंह ने किया। नाटक में 25 छात्राओं ने भाग लिया। संवाद