फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नवनिर्मित एकीकृत विकास भवन का लोकार्पण किया

विज्ञापन
परी​क्षितगढ़। गांव नगला गोसाईं में नव निर्मित एकीक्रत विकास भवन का लोकापर्ण फीता काटकर करते हु
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर ब्लाक परीक्षितगढ़ के गांव नगला गोसाईं में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन प्रथम पुरस्कार से प्राप्त धनराशि से नवनिर्मित एकीकृत विकास भवन अतिथि गृह का लोकार्पण भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल और ब्लाॅक प्रमुख ब्रह्म सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

ग्राम प्रधान सरिता सिंह ने ग्राम निधि से देश की प्रथम 10 मीटर एयर पिस्टल राइफल शूटिंग रेंज निर्मित कराई थी। शूटिंग का परीक्षण लेने वाले बच्चों के लिए हॉस्टल की सुविधा, रेसलिंग टेबल टेनिस आदि ट्रेनिंग दी जाएगी। एडीओ पंचायत राम नरेश ने बताया कि लगभग 40 लाख रुपये की लागत से यह एकीकृत विकास भवन अतिथि गृह निर्मित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल व जिला राज पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने भवन का निरीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार सिंह ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय, भाजपा परीक्षितगढ़ मंडल अध्यक्ष सोहनवीर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी लख्मी, मोहित प्रधान, सोनू प्रमोद कुमार, ललित चेयरमैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुंदर चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें