आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर। स्रोत संस्थान
टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया अवाॅर्ड्स 2026 की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
गानगर। आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गंगानगर ने टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया अवाॅर्ड्स 2026 में पांच श्रेणियों में अपनी जगह बनाई। कुलपति डॉ. दीपा शर्मा के मुताबिक टाइम्स हायर एजुकेशन की ओर से आधिकारिक घोषणा की गई। इसमें भारत और थाईलैंड इस वर्ष सबसे बेहतर प्रदर्शन वाले देश रहे। भारत के 6 संस्थान में से आईआईएमटी यूनिवर्सिटी को पांच श्रेणी इंटरनेशनल स्ट्रेटेजी ऑफ द ईयर, लीडरशिप एंड मैनेजमेंट टीम ऑफ द ईयर, क्षेत्रीय विकास में उत्कृष्ट योगदान, रिसर्च प्रोजेक्ट ऑफ द ईयरः एसटीईएम, टीचिंग एंड लर्निंग स्ट्रेटेजी ऑफ द ईयर में शॉर्टलिस्ट किया गया है।
आईआईएमटी के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने कहा यूनिवर्सिटी का चयन होना नेतृत्व, वैश्विक रणनीति, अनुसंधान, शिक्षण नवाचार और क्षेत्रीय विकास में योगदान का प्रमाण है। प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल ने कहा आईआईएमटी छात्र-शिक्षक और पूर्व छात्रों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान कर रहा है।
टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया अवार्ड्स एशिया-प्रशांत क्षेत्र में उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए नेतृत्व, नवाचार, शिक्षण, अनुसंधान और सामाजिक प्रभाव के क्षेत्र में उत्कृष्टता को सम्मानित करने वाले सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक हैं। टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया अवार्ड्स 2026 के विजेताओं की घोषणा 22 अप्रैल 2026 को हॉन्ग कॉन्ग में की जाएगी।