पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अशोक और देवेंद्र निवासी विजयनगर, रोहिणी (दिल्ली) बताए। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को प्लास्टिक के दो बोरे, तीन कार्टून और चार बैग में भरे पटाखे मिले।
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ये पटाखे गढ़ीपुख्ता के पटाखा फैक्ट्री संचालक शब्बीर अहमद से 28 हजार रुपये में खरीदे थे और इन्हें दिल्ली में बेचने के लिए ले जा रहे थे, क्योंकि वहां पटाखों पर प्रतिबंध है।
पुलिस ने कार चालक अशोक के पास से तमंचा और कारतूस, जबकि उसके साथी से चाकू बरामद किया। कार के कागज न दिखा पाने पर वाहन को सीज कर दिया गया।
शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।