फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं का सत्यापन कराया

विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज में नई वोट बनाने के लिए कार्यक्रम में एस डी एम व अन्य फार्म दिखाते हुए। (स्त्रो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। एएस इंटर काॅलेज में भारत निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में विधानसभा क्षेत्र 45 हस्तिनापुर में 1 जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे नए मतदाताओं के पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह और प्रधानाचार्य एवं स्वीप कोऑर्डिनेटर डाॅ. मेघराज सिंह ने शुभारंभ किया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले मतदाताओं का बीएलओ के माध्यम से सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन

जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है उनका नाम सूची से अलग कर दिया गया है। जिनकी उम्र 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण होगी, उन्हें नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया जाएगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म 6 के माध्यम से अपना पंजीकरण करना है। यदि किसी के नाम या अन्य किसी अभिलेख में त्रुटि है उसका भी संशोधन किया जाएगा। संचालन नोडल अधिकारी कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह के निर्देशन में चीफ प्रॉक्टर विभा जैन, इलमा ने सामूहिक रूप से किया। कार्यक्रम में चीफ प्रॉक्टर कृष्ण चंद, कोऑर्डिनेटर निपेंद्र कुमार भटनागर, सचिन कुमार, विशेष रस्तोगी, शैलेश शर्मा का सहयोग रहा।

ए एस इंटर कालेज में नई वोट बनाने के लिए कार्यक्रम में एस डी एम व अन्य फार्म दिखाते हुए। (स्त्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें