फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फुटबाल प्रशिक्षकों को दी आधुनिक तकनीकों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईएमटी विवि के खेल मैदान में हुआ प्रशिक्षण शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी विवि में एआईएफएफ की ओर से चल रहे छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इसमें फुटबाल प्रशिक्षकों को डी लाइसेंस कोर्स कराया गया। प्रशिक्षकों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 24 प्रशिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस कोर्स में एआईएफएफ की ओर से फाल्कन एफसी लखनऊ के चंदन राठौर ने प्रतिभागियों को फुटबाल कोचिंग के तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं का गहन प्रशिक्षण दिया। मेरठ जिले के प्रिंस कुमार, रुद्राक्ष चौधरी, हर्षित, शोएब खान, परवेश धामा, अमन, परवेश बिष्ट सहित अन्य प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इसके अतिरिक्त पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों से आए प्रतिभागियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर अपने कोचिंग कौशल को निखारा। सिद्धार्थ राठी एवं उदित के समन्वय से कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान मेरठ फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के एचओडी डॉ. वीएस पटियाल सहित अन्य ने उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें