सरधना। आकृति चौधरी, 84 प्रतिशत, गुरू गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल रोहटा।
सरधना। सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल रोहटा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा ईशिका ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। दूसरे स्थान पर तनिष्क ने 85.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर गरिमा शर्मा ने 86 प्रतिशत, चौथे स्थान पर अवनी मलिक ने 85 प्रतिशत और पांचवें स्थान पर आकृति चौधरी ने 84 प्रतिशत अंक हासिल किए। विषयवार प्रदर्शन में ईशिका ने अंग्रेजी में 95, बायोलॉजी में 94 और पेंटिंग में 98 अंक प्राप्त किए। तनिष्क ने फिजिकल एजुकेशन और पेंटिंग में 95-95 अंक हासिल किए। गरिमा शर्मा ने अंग्रेजी में 94 और हिंदी में 95 अंक प्राप्त किए। अवनी मलिक ने अंग्रेजी में 93 और फिजिकल एजुकेशन में 92 अंक हासिल किए। आकृति चौधरी ने अंग्रेजी में 93 और फिजिकल एजुकेशन में 95 अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधक संदीप चौधरी, शालू मलिक व रजत देशवाल ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।