फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: धारदार हथियार से बुजुर्ग को घायल किया

विज्ञापन
गांव बातनौर में मारपीट में घायल विजयपाल। (फलावदा)
विज्ञापन
फलावदा। गांव बातनौर में मामूली कहासुनी में युवक ने धारदार हथियार से बुजुर्ग पर हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। घटना के संबंध में नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव बातनौर में सोमवार देर शाम दो पक्षों में मामूली कहासुनी के चलते मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष से विजयपाल व उसका पुत्र प्रवेश घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल विजयपाल को मेरठ रेफर कर दिया। घटना के संबंध में घायल के पुत्र प्रवेश ने नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें