फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संगठन को मजबूत बनाने पर की चर्चा

विज्ञापन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाते  भाजपा कार्यकर्ता। (स्त्रोत कार्यकर्ता) फलावदा।
विज्ञापन
फलावदा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर कस्बे के अटल चौक स्थित भाजपा कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण लर्निंग लैब अभियान के तत्वावधान में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बैंसला और संचालन मंडल महामंत्री अजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक खेप्पड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान की रणनीति साझा की। साथ ही भाजपा संगठन हाईकमान द्वारा जारी डिजिटल एप के माध्यम से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने और उनकी सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों व उनके समर्पण को याद करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रशांत चौधरी, सुशील चौहान, मंडल उपाध्यक्ष संजीव प्रधान, कविंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री राजकुमार सैनी, ओमपाल प्रधान, मोनू देवापाल, दिनेश चौधरी और मनोज कुमार सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें