फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ग्राहक ने दी दुकानदार को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गुड मंडी में यश की पत्थर की सिल्ली, गार्डर आदि की अनीता ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। शाम के समय कुछ लोग आए। सामान वापस करने को लेकर यश से कहासुनी हो गई। दुकानदार द्वारा सामान वापस लेकर पैसे वापस करने के बाद भी ग्राहक देख लेने की धमकी देते हुए चले गए। दुकानदार ने पुलिस को मौखिक सूचना दी।
विज्ञापन

दुकानदार यश ने बताया कि लगभग दो सप्ताह पूर्व गांव धनपुर निवासी सिल्ली लेकर गए थे। बृहस्पतिवार शाम वह सिल्ली वापस करने दुकान पर आए। जिसमें चार सिल्ली टूटी हुई थी, उनको वापस करने के लिए दुकानदार पर दबाव बना रहे थे। दुकानदार का कहना है कि जिस समय सिल्ली दी थी उस समय देखकर दी गई थी। इसे लेकर दुकानदार और ग्राहक के मध्य कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते देख दुकानदार ने सिल्ली लेकर पैसे वापस कर दिए। आरोपी ग्राहक ने अपने आपको अधिकारी का स्टेनो बताते हुए देख लेने की धमकी दी। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें