फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF के जवान ने नाबालिग को होटल ले जाकर किया बलात्कार, अश्लील वीडियो वायरल

Wed, 04 Apr 2018 09:02 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सीआरपीएफ के जवान ने पहले एक छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। यही नहीं उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


यह घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर की है। यहां रेहड़ में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपनी ननिहाल की एक छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उत्तराखंड के जसपुर थाने के मोहल्ला जोशीयान निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मामला रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। इस गांव के व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी सीआरपीएफ के जवान राहुल की उनके गांव में ननिहाल है। वर्तमान में उसकी तैनाती सीआरपीएफ की 160 बटालियन केरिपुल चट्ठा जम्मू में स्टेनो के पद पर हुई है और वह छुट्टी पर आया हुआ है। बताया कि उसकी पुत्री बीए की छात्रा है, जिसे राहुल ने एक साल पूर्व प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया। वहां पर एक होटल में नशीली गोलियां खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो खींचकर कर सोशल मीडिया पर डाल दीं।
विज्ञापन


पढ़ें : शर्मनाक! मासूम बच्ची की हत्या के बाद भी करते रहे दरिंदगी, दरिंदों ने कबूला जुर्म

Trending Videos
विज्ञापन

फाइल फोटो
दो अप्रैल को उन्हें सोशल साइट पर फोटो वायरल होने का पता चला तो उन्होंने राहुल से फोटो हटवाने का आग्रह किया। लेकिन आरोपी ने फोटो हटाने से इनकार कर दिया। साथ ही पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी सीआरपीएफ जवान राहुल चौहान को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें