फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नहाय खाय के साथ शुरू हुई छठ पूजा

Sat, 25 Oct 2025 09:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
संदीप,,, छठ पूजा पर्व वर्जन निर्मला
विज्ञापन
शहर में रहने वाले बिहार और पूर्वी जिलों के परिवारों ने गगोल तीर्थ पर किया स्नान, आज होगा खरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर में बिहार और पूर्वी जिलों के रहने वाले हजारों परिवारों ने नहाय खाय के साथ छठ पूजा शुरू की। बड़ी संख्या में व्रती अपने परिवार के साथ गगोल तीर्थ पर पहुंचे। पवित्र सरोवर में स्नान के बाद सूर्य भगवान से आशीर्वाद लिया और परिवार की समृद्धि की कामना की।
गगोल तीर्थ वह ऐतिहासिक तीर्थ है जहां श्रीराम और लक्ष्मण जी अपने गुरु वशिष्ठ जी के साथ आए थे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसके जल में स्नान करने से चर्म रोगों से मुक्ति मिल जाती है। तीर्थ पर शनिवार को छठ पर्व की सभी तैयारी पूरी कर ली गई। सुरक्षा और स्वच्छता के लिए प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही सक्रिय रहे। नगर निगम ने सरोवर और परिसर की सफाई की। विद्युत विभाग ने लाइटें दुरुस्त की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपना सोमवार को होने वाले आयोजन के लिए अपना स्थान भी निश्चित किया।
विज्ञापन

मेेले में पहुंचेंगे 10 हजार से अधिक श्रद्धालु
गगोल तीर्थ पर सोमवार और मंगलवार को होने वाले में मेले में 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। मेला स्थान खाद्यान, झूले और अन्य व्यवस्था भी आरंभ हो गई है। महंत पंडित शिवदास ने बताया कि मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ आदि से श्रद्धालु छठ मैया का आशीर्वाद लेने आते हैं। डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होता है।
मन्नत हुई थी पूरी, रखा आठवां व्रत
- माधवपुरम निवासी रिंकू देवी ने बताया कि इस बार परिवार की समृद्धि के लिए आठवां व्रत किया। दो बेटी के बाद एक बेटा आया। बेटे के लिए मन्नत मांगी थी जो पूरी हुई है। इस बार व्रत संकल्प के साथ रखा है।
विज्ञापन

निर्मला ने रखा पहला व्रत, मिली खुशी
- रिठानी क्षेत्र में रहने वाली बिहार के मधुबनी निवासी निर्मला ने बताया कि पहली बार व्रत रखा है। पहले सास व्रत रखती थीं। अब उन्होंने मुझे जिम्मेदारी दी है। परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखा है।

संदीप,,, छठ पूजा पर्व वर्जन निर्मला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें