लावड़- देदवा गांव में अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करता मेडा का बुलडोजर। स्रोत : ग्राम
लावड़। देदवा गांव में शुक्रवार को मेडा की टीम ने अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। हालांकि टीम खानापूर्ति करके लौट गई। देदवा गांव में बिना नक्शा स्वीकृत कराए कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। शिकायत मिलने पर टीम पुलिस बल व बुलडोजर लेकर गांव में पहुंची। टीम ने कॉलोनी में बनाई गई सड़क को बुलडोजर की सहायता से तोड़ दिया। चेतावनी दी कि यदि दोबारा निर्माण किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद