फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाम्बे बाजार को किया जाएगा जलभराव मुक्त, सीईओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। बाम्बे बाजार में जलभराव की समस्या को देखते हुए सदर व्यापार मंडल ने छावनी परिषद सीईओ को व्यापारियों की समस्याएं बताई। बृहस्पतिवार को जलभराव की समस्या को लेकर सुनील दुआ और विशाल आनंद के अनुरोध पर छावनी के सीईओ जाकिर हुसैन ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सदर व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील दुआ ने बताया कि लंबे समय से सदर बाम्बे बाजार में जलभराव की समस्या बनी हुई है। बताया कि सीईओ ने निरीक्षण के बाद समाधान का आश्वासन दिया है। अध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि इस मार्ग पर नीचे पाइप लाइन डालकर समस्या का समाधान किया जा सकता है। इस मार्ग पर जलभराव का निराकरण टेक्निकल विषय है। इसके लिए जिम्मेदारी भी संबंधित विभाग ही है।
इस दौरान हनुमान चौक के पास गड्ढे के विषय में भी जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष सचिन चौपड़ा, मंत्री रुपेश श्रीवास्वत ने भी समस्याएं गिनाईं। इस दौरान अन्य व्यापारियों में संजीव ऑबराय, तरुण, वीरु, राजू, भारत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें