मवाना। गांव निलोहा निवासी सुरेशपाल ने मवाना थाने में दी तहरीर में बाग में खड़े पेड़ों की डाल काटने का विरोध करने पर गांव निवासी मां-बेटा पर हमला करने का आरोप लगाया है। इस मामले में भाकियू अराजैनितक के कार्यकर्ता भी साथ थे। जिन्होंने थाना प्रभारी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
गांव निलोहा निवासी सुरेशपाल भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और थाना प्रभारी पूनम जादौन को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि गांव में ही उसका खेत और बाग है। सोमवार को वह बाग पर पहुंचा तो वहां पहले से ही गांव निवासी मां-बेटा मौजूद थे, जो उसके बाग में पेड़ काट रहे थे। पेड़ काटने का विरोध करने पर मां-बेटा ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए पेड़ काटने वाले हथियार से उस पर हमला कर दिया। किसी प्रकार उसने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपियों ने शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।