मेरठ। वैश्य समाज मेरठ महानगर की ओर से फूलबाग कॉलोनी में बैठक की गई। इसमें आगामी वैश्य छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह पर मंथन किया गया। यह समारोह नौ नवंबर को बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में किया जाएगा। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष सुशील कृष्ण गुप्ता ने की। समारोह के लिए 500 विद्यार्थियों के आवेदन अब तक मिले हैं। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल होंगे। बैठक में अध्यक्ष सुशील कृष्ण गुप्ता, उपाध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता, कोषाध्यक सुशील राजवंशी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता, महामंत्री प्रमोद गुप्ता, मुख्य संयोजक अशोक कुमार मित्तल, गीता जिंदल, प्रचार मंत्री मुकुल सिंघल, सांसद प्रतिनिधि अशोक अग्रवाल, गीता गर्ग, उपमहामंत्री प्रवीण गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, प्रभा गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद