फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए अपनाएं आधुनिक तकनीक : डॉ. वीबी सिंह

विज्ञापन
रोहटा। अपर गन्ना आयुक्त एवं मेरठ मंडल के नोडल अधिकारी डॉ. वीबी सिंह ने किनौनी चीनी मिल क्षेत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। अपर गन्ना आयुक्त एवं मेरठ मंडल के नोडल अधिकारी डॉ. वीबी सिंह ने बुधवार को गन्ना विभाग की टीम के साथ किनौनी चीनी मिल क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने किसानों को गन्ने की बुवाई वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीकों से करने की सलाह दी, जिससे उत्पादन और आय में वृद्धि हो सके।
डॉ. सिंह ने कहा कि गन्ना खेती में सफलता अब केवल परंपरागत मेहनत से नहीं, बल्कि स्मार्ट फार्मिंग अपनाने से तय होगी। उन्होंने उन्नत किस्मों के चयन, आधुनिक बुवाई तकनीक, संतुलित पोषण प्रबंधन और कृषि यंत्रीकरण पर विशेष जोर दिया। कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर ही किसान बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चीनी मिलों और गन्ना विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सड़क, सिंचाई, जल प्रबंधन और तकनीकी सहयोग जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करें, ताकि किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके। बसंतकालीन गन्ना बुवाई की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने ट्रेंच विधि, ड्रिप सिंचाई और उन्नत प्रजातियों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने खेतों में टॉप बोरर कीट के प्रकोप की पहचान कर उसके नियंत्रण के उपाय भी किसानों को बताए।
विज्ञापन

इस दौरान उप गन्ना आयुक्त राजीव राय, जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल, समिति सचिव सुनील कुमार, जगदीप गुप्ता, जीएम जयवीर सिंह व गन्ना प्रबंधक मनीष दहिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें