फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जेईई मेन आवेदन के लिए आधार अपडेट कराना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को करना होता है आवेदन
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा दो सेशन में आयोजित की जाएगी। पहला सेशन 20 से 30 जनवरी और दूसरा एक से दस अप्रैल तक होगा। शहर में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र कार्यक्रम जारी होते ही तैयारी में जुट गए हैं। इस बार नजदीकी शहर में परीक्षा केंद्र मिलेगा।
खास बात यह है कि इस वर्ष एनटीए आवेदन के लिए आधार कार्ड अपडेट करा रहा हैं, ऐसा न करने पर फार्म भरने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पहले सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया इसी माह शुरु हो जाएगी। दूसरा सेशन जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरु होगा। एनटीए ने आवेदन के दौरान छात्रों को तीन पसंदीदा शहर चुनने का मौका दिया है, यदि स्थानीय स्तर पर संसाधन उपलब्ध नहीं हुए तो अन्य जिले में केंद्र आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

75 प्रतिशत अंक जरुरी, तीन प्रयासों की सुविधा
जेईई मेन के लिए बारहवीं पास या बारहवीं में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं, हालांकि एनआईटी में प्रवेश के लिए 75 प्रतिशत अंक अनिवार्य है। इसके बिना किसी भी रैंक पर प्रवेश नहीं मिलेगा। छात्रों को तीन प्रयासों की सुविधा मिलेगी। जेईई मेन के स्कोर के आधार पर एनआईटी में प्रवेश और जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें