फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में 278 पुलिसकर्मियों को दंड

Sat, 15 Dec 2012 05:30 AM IST
Meerut
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कर्तव्यपालन में लापरवाही और नौकरी को खेल समझने वाले 278 पुलिसकर्मियों को इस साल दंडित किया गया है। जबकि, 123 पुलिसकर्मी ऐसे हैं जिन पर अभी भी विभागीय जांच की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के. सत्यनारायणा द्वारा 115 कांस्टेबलों, 23 हेड कांस्टेबलों, 121 दारोगाओं और 19 इंस्पेक्टरों को कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने पर दंडित किया गया। सर्वाधिक शिकायत बिना अनुमति ड्यूटी से गायब रहने की रहीं। जबकि जांच में खेल करने और कुछ शिकायतें ड्यूटी के दौरान अभद्र व्यवहार करने की भी रहीं। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन, लाइन हाजिर, वेतन रोकने और चरित्र पंजिका में निंदा प्रविष्टि की कार्रवाई की गई। इसके अलावा 78 कांस्टेबल, दो हेड कांस्टेबल, 41 दारोगा और दो इंस्पेक्टरों के खिलाफ विभिन्न आरोपों में विभागीय जांच चल रही है।
दो महिला सिपाही निलंबित
बिना अनुमति लगातार अनुपस्थित रहने पर एसएसपी ने शुक्रवार को दो महिला सिपाहियों को निलंबित कर दिया। एसएसपी के अनुसार महिला सिपाही दीपा कुमारी 31 दिसंबर 2011 से और प्रज्ञा चौहान 12 अप्रैल 2012 से बिना अनुमति या अवकाश के लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित चल रही थीं। इन दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें