फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मझवारा बाजार में रात में घर में घुसा ट्रक

विज्ञापन
मझवारा में घर में ट्रक घुसने के बाद क्षतिग्रस्त घर की ईट को हटाते परिवार के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा बाजार स्थित नगरा-मझवारा मार्ग पर रविवार की रात करीब दो बजे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में घुस गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि ट्रक अनाज और सामान रखे कमरे में घुसा, जिससे करीब 1.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ। राहत की बात यह रही कि उस समय कमरे में कोई सो नहीं रहा था।
मझवारा गांव निवासी बबलू सड़क किनारे घर बनाकर रहते हैं। रविवार की रात करीब दो बजे दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी राम बदन यादव का ट्रक लेकर चालक बिहार बालू लादने जा रहा था।
इसी दौरान अचानक सामने सांड आ जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर मकान में घुस गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा और मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान करीब चार घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से ट्रक को सड़क से हटाकर आवागमन बहाल कराया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रविंद्रनाथ राय ने बताया कि तहरीर मिली है। ट्रक को सीज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें