यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शनिवार को जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी।
2194 परीक्षकों के सापेक्ष 1182 परीक्षकों ने 41693 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। अब तक 423371 के सापेक्ष 306470 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है।
जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने जिले के मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षकों सहित उप प्रधान परीक्षकों को दिशा-निर्देश दिए।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज को इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र तथा नेहरू इंटर कॉलेज और टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना को हाईस्कूल की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
शनिवार को टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना में 777 के सापेक्ष 356 परीक्षकों ने 13889 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। नेहरू इंटर कॉलेज रतनपुरा में 653 के सापेक्ष 425 परीक्षकों ने 10273 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज में 382 के सापेक्ष 186 परीक्षकों ने 7860 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीएवी इंटर कॉलेज में 382 के सापेक्ष 214 परीक्षकों ने 9671 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। अब तक 423371 के सापेक्ष 306470 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है।