फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पांच साल बाद मौत: कमरे में फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 28 Apr 2026 11:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सौंख क्षेत्र के गांव भुंडान में 25 वर्षीय महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Register For Event
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंखमगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव भुंडान में एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की गहना से जांच की।
विज्ञापन

गांव भुंडान निवासी जीतू की पत्नी ममता (25) ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा बांध कर फंदा लगा लिया और जान दे दी। जैसे ही घरवालों ने ममता का शव देखा तो चीत्कार मच गया। सूचना के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरने के लिए तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता को मौके पर बुलाया। साथ ही फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पहुंची और साक्ष्य जुटाए। मौके पर मिले एक मोबाइल फोन को पुलिस टीम ने जब्त किया है।
विज्ञापन

उधर सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ममता के मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजन ने बताया कि साल 2021 में ममता की शादी जीतू के साथ हुई थी। हालांकि मामले में अभी कर पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुपट्टे से फंदा लगाकर महिला की मौत हुई है। घटना की सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें