फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विहिप और बजरंग दल की शौर्य यात्रा 7 को

विज्ञापन
शौर्य यात्रा की जानकारी देते विश्व हिन्दू परिषद के महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल व अन्य।
विज्ञापन
मथुरा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल द्वारा 7 दिसंबर को नगर में शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन

मसानी स्थित एक मैरिज गार्डन में विहिप व बजरंगदल की प्रेसवार्ता में यह जानकारी विहिप के महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने दी। बताया कि 7 दिसंबर को सुबह 11 बजे मसानी चौराहा स्थित वेद मंदिर से शौर्य यात्रा कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर के संबोधन के बाद शुरू होगी। यह लाल दरवाजा, चौक बाजार, स्वामी घाट, छत्ता बाजार, होलीगेट और भरतपुर गेट होते हुए डीग गेट स्थित अंगूरी वाटिका पर समाप्त होगी। शौर्य यात्रा में हनुमान और श्रीरामजी की झांकियां, दो बैंड और 51 गदाधारी कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने विहिप के कुछ कार्यकर्ताओं को शांति भंग में पाबंद कर दिया है जो गलत है। इस मौके पर महानगर महामंत्री गोकुलेश गौतम, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, संयोजक वत्सल्य भाटिया, शानू शर्मा, डाॅ. नितिन चौधरी और कांतानाथ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें