फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मी की माैत पर फूटा आक्रोश: ट्रैक्टर की टक्कर से गई जान, भीड़ ने शव रखकर लगाया जाम; पांच घंटे तक हंगामा

Sat, 22 Aug 2026 06:20 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में ट्रैक्टर की टक्कर से सफाईकर्मी की माैत हो गई। घटना से गुस्साए परिजन ने सड़क पर शव रखकर हंगामा कर दिया। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क पर करीब पांच घंटे तक हंगामा जारी रहा। 
Register For Event
विज्ञापन
मथुरा में सफाईकर्मी की माैत पर हुआ हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयगुरुदेव मंदिर के समीप शनिवार सुबह सड़क हादसे में नगर निगम के सफाई कर्मचारी ओमप्रकाश की मौत के बाद मामला गरमा गया। हादसे के बाद परिजनों ने भरतपुर गेट चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


">http://

शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे नगर निगम का सफाई कर्मचारी ओमप्रकाश हाईवे पर सफाई कार्य के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जयगुरुदेव मंदिर के पास एक ट्रैक्टर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजन और साथी सफाई कर्मचारी नगर निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शव को भरतपुर गेट चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया गया। दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक सफाईकर्मी और परिजन रोड पर शव रखकर हंगामा और मुआवजा की मांग करते रहे। इस बीच अधिकारियों ने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोग नहीं माने। पांच घंटे में चार वार्ता के बाद 5:30 बजे परिजन शव लेकर घर के लिए निकले। जाम और हंगामे की सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। हंगामा के दौरान चार थानों का पुलिस बल मौजूद रहे।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें