फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फूल सिंह, फ्लावर और संतोष की जगह सेटिस्फेक्शन...मतदाता सूची में नामों का बना ऐसा मजाक, चकरा जाएगा दिमाग

Tue, 20 Oct 2026 12:34 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, मथुरा

सार

आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में नामों के अंग्रेजी रूपांतरण के दौरान अजीबोगरीब गड़बड़ियां सामने आई हैं। फूल सिंह का नाम फ्लावर और संतोष का सेटिस्फेक्शन हो गया, जबकि सविता को सेवता लिख दिया गया।
 
Register For Event
विज्ञापन
संतोष की जगह सेटिस्फेक्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद की कुर्सी के लिए दम लगा रहे प्रत्याशियों के सामने मतदाता सूची मुसीबत बनकर खड़ी हो गई है। 23 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए जारी हुई सूची में मतदाताओं के नाम बदल गए हैं। नामों का अंग्रेजी रूपांतरण करते समय फूलसिंह को फ्लावर और संतोष सेटिस्फेक्शन हो गए हैं। वहीं, एक महिला सविता की जगह सेवता कर दिया है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

गड़बड़ी सामने आने के बाद प्रत्याशी समस्या के समाधान में लग गए हैं। मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बीएलओ के चक्कर लगा रहे हैं। मतदाता सूची में पारदर्शिता लाने और त्रुटिविहीन बनाने के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) और बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को लगाया गया था।

 

बावजूद इसके जारी हुई मतदाता सूची में नामों में गड़बड़ी सामने आ रही है। इस संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि अब सूची में संशोधन संभव नहीं है। नाम की प्रविष्टि में शाब्दिक गलती होने पर मतदाता को पहचान संबंधी जरूरी दस्तावेज, जैसे वोटर कार्ड, दिखाने होंगे। पीठासीन अधिकारी के स्तर पर जांच के बाद मतदान कराया जाएगा।


 

23 अक्तूबर को होना है मतदान
आगरा खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की दोनों सीटों पर 23 अक्तूबर को मतदान होना है। निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को अधिसूचना जारी हुई थी। छह अक्तूबर तक नामांकन, सात को जांच और नौ अक्तूबर तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी।

 
विज्ञापन

25 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
नाम वापसी के बाद स्नातक सीट पर 13 और शिक्षक सीट पर 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। स्नातक सीट पर भाजपा के डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरुजी), सपा के शशांक यादव उर्फ सीटू, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के दक्ष कुमार और स्वदेशी हिंद पार्टी के मतेंद्र सिंह गहलोत प्रमुख प्रत्याशी हैं। इनके अलावा अनुराग सिंह, अंबरीश कुमार सिंह, अंबरीश पाल सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, रघुराज सिंह, राहुल गुप्ता, राहुल राज कुलश्रेष्ठ, रूप सिंह और रूमा कुमारी निर्दलीय प्रत्याशी हैं। शिक्षक सीट पर सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल (वित्तविहीन वाले) और भाजपा के हरि किशोर तिवारी के अलावा आकाश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, डॉ. जगवीर सिंह, दिलीप कुमार आमौरिया, धीरज सिंह, ब्रह्मजीत सिंह, मोहम्मद वसीम कलाम, रण विजय यादव, रामू प्रसाद और राहुल पाराशर निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें