फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: चावल और कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने के बाद दो सगी बहनों की माैत, एक की हालत गंभीर; जहर देने का आरोप

Thu, 24 Sep 2026 08:48 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में संदिग्ध परिस्थिति में दो सगी बहनों की माैत हो गई। परिजन का कहना है कि चावल और कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में दोनों की माैत हो गई, एक की हालत गंभीर है। परिजन ने जहर देने का आरोप लगाया है।
Register For Event
विज्ञापन
दो बहनों की माैत से परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव उमराया में बुधवार की मध्य रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में कोल्ड ड्रिंक और चावल का सेवन करने से दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि उनकी चचेरी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। मृतक बहनों के पिता ने पड़ोस में रहने वाले अपने चचेरे भाई पर रंजिश के चलते जहर देकर उनकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन


उमराया निवासी गुलाब सिंह की बेटी मुस्कान (17) और अरवाना (19) बीती रात अपने घर की छत पर थीं। इनके पिता गुलाब का आरोप है कि आधी रात को पड़ोस में रहने वाले उनके चचेरे भाई पप्पू की बेटी नगमा (15) चावल और कोल्ड ड्रिंक लेकर उनकी बेटियों के पास छत पर आ गई। तीनों ने चावल और कोल्ड ड्रिंक का सेवन किया, जिसके कुछ ही देर बाद अचानक तीनों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे अचेत होने लगीं। परिजन आनन-फानन में मुस्कान और अरवाना को पहले कोसीकलां के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। 

इसके बाद दोनों बहनों को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर नगमा के परिजन उसे पहले एसकेएस अस्पताल ले गए थे, लेकिन बाद उसे भी केडी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

20 वर्षों से चल रहा है विवाद
मृतक बहनों के पिता गुलाब ने बताया कि उनका अपने चचेरे भाई पप्पू के साथ पिछले 20 वर्षों से खेती-किसानी को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों परिवारों के बीच कोई बोलचाल या आना-जाना नहीं था। आरोप है कि पिछले तीन-चार दिनों से पप्पू की बेटी नगमा ने अचानक उनकी बेटियों से मेलजोल बढ़ाना शुरू किया था और योजनाबद्ध तरीके से दोनों को विषाक्त पदार्थ दे दिया।

तो फिर नगमा क्यों चावल खाती और कोल्ड ड्रिंक पीती
गुलाब ने भले ही आरोप अपने भाई पप्पू पर लगाया हो पर पुलिस के सामने सवाल यह भी है कि पप्पू क्या अपनी बेटी नगमा को ही जहर भरे चावल और कोल्ड ड्रिंक लेकर गुलाब की बेटियों के पास भेजता। फिर नगमा चावल और कोल्ड ड्रिंक का सेवन क्यों करती? पुलिस इन सभी सवालों के जवाब तलाश रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें