फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर अधर में लटका ट्रेलर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर गोविंद नगर क्षेत्र में गोकुल रेस्टोरेंट के पास फ्लाईओवर पर सोमवार को ट्रैक्टरों से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की रेलिंग फांदकर अधर में लटक गया। गनीमत रही कि ट्रेलर नीचे नहीं गिरा।
विज्ञापन

ट्रेलर 10 नए ट्रैक्टर लेकर दिल्ली से आगरा जा रहा था। इसी दौरान सुबह हाईवे पर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर फांदकर ट्रेलर की केबिन हवा में लटक गई, जबकि पीछे का हिस्सा हाईवे पर अधर में लटक गया। इसे देख मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में चालक घायल हो गया।
पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। क्रेन की मदद से ट्रेलर को मौके से हटाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें