फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांतीय अभ्यास वर्ग का शुभारंभ फरह स्थित हिंदुस्तान इंजीनियरिग कालेज में किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष प्रभारी महेंद्र कुमार व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉक्टर कमल कौशिक, शोभाराम शर्मा समाजसेवी, शारदा ग्रुप से मनीष गुप्ता मौजूद रहे। इस वर्ग में सभी 26 जिलों और प्रदेश के 230 शिक्षक पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि संगठन की विचारधारा के अनुसार शिक्षकों को अपने कर्तव्यों और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़कर दायित्वों का निर्वहन करना है। डा. कमल कौशिक ने कहा कि संगठन शिक्षकों की हर लड़ाई को लड़ेगा। सुख-दुख में शिक्षकों के साथ खड़ा रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का सरकार से समाधान कराया जा रहा है। शिक्षकों की टेट संबंधी लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से लड़ रहा है। कार्यक्रम में मातादीन, मनीष गुप्ता, संतोष कुमार शुक्ला, नीलमणि सोनल शर्मा, रमेश यादव, वीरेंद्र कुशवाहा, हेमराज सिंह, इंद्रपाल सिंह, बच्चू सिंह, गोवर्धन दास गुप्ता, भगवान सिंह पचोरी, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें