फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्वेत चांदनी में महारास का हुआ आयोजन

विज्ञापन
मथुरा। चंद्र सरोवर पर महारास करते कलाकार।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। चंद्रमा ने शीतल चांदनी को ब्रजभूमि पर बिखेरना शुरू किया तो चंद्र सरोवर की लहरें मानो महारास का गुणगान करने लगीं। चंद्र सरोवर में 51 सौ दीप जलाए तो महारास स्थल रोशन हो गया। दीपों से चंद्र सरोवर जगमगा उठा। ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित महारास को दर्शक अपलक निहारते रहे। श्रीकृष्ण के महारास के आयोजन ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को पारसौली में महारास का आयोजन वातावरण को दिव्य बनाने लगा। मंदिर में भगवान रास बिहारी ने श्वेत वस्त्र धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद बांटा गया। राधाकृष्ण का ब्रज गोपिकाओं के संग महारास का ये उत्सव अकल्पनीय ही होता है। अमित कौशिक व ओम प्रकाश कौशिक ने सरोवर को दीपों से सजाया। बांसुरी की धुन दर्शकों को आनंद के चरम पर पहुंचा रही थी। ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित महारास को दर्शक अपलक निहारते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें