फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मथुरा में दरोगा की मिली खून से सनी लाश, सरकारी पिस्टल से मारी खुद को गोली; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 03 Sep 2026 04:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में बृहस्पतिवार को बड़ी घटना सामने आई। एक दरोगा का खून से सना शव मिला। उनके माथे पर गोली लगी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Register For Event
विज्ञापन
दरोगा का फाइल फोटो और परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में यातायात कार्यालय में तैनात दरोगा (टीएसआई) पंकज कुमार (32) ने बृहस्पतिवार दोपहर गोकुल बैराज के पास स्वयं को सरकारी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद की है। प्रथम दृष्टया पुलिस पारिवारिक कलह को आत्महत्या की वजह मान रही है। हालांकि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


http://

पंकज मूलरूप से एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव भोजपुर के रहने वाले थे और परिवार के साथ औरंगाबाद के दामोदरपुरा की दाऊजी धाम कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। पत्नी दीप्ति भी पुलिस में हैं और उनकी ड्यूटी सदर थाने में हैं। दंपती की तीन साल की बेटी जीवा, मां-बाप और बहन भी साथ रहती हैं। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात को पंकज के घर में किसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद के बाद बृहस्पतिवार को मां नाराज होकर घर से कहीं चली गईं। पत्नी दीप्ति भी ड्यूटी छोड़कर उनकी तलाश में जुटी गईं और दोपहर को कहीं से खोजकर उन्हें घर ले लाईं।
विज्ञापन


इधर, पंकज ने जन्माष्टमी के दौरान वीआईपी ड्यूटी लगने की संभावना बताते हुए सरकारी पिस्टल लेने के लिए अधिकारियों को आवेदन दिया था। बृहस्पतिवार दोपहर उन्होंने पुलिस कार्यालय से पिस्टल प्राप्त की। इसके बाद पंकज गोकुल बैराज के निकट पहुंच गए। यहां उन्होंने अपनी सरकारी पिस्टल से माथे पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व पत्नी ने पंकज को लहूलुहान अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर मां-बाप सहित अन्य परिजन भी रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें