फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दादी के साथ यमुना में स्नान करने गई थी मासूम, जुगलघाट पर हुआ दर्दनाक हादसा....चीख पुकार मची

Thu, 09 Oct 2025 02:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

जुगलघाट पर दादी के साथ नहाने के लिए आई बालिका यमुना में डूब गई। ये देख दादी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। गोताखोरों ने नदी में  छलांग लगा दी। अभी उसके बारे में जानकारी नहीं लग सकी है। 
Register For Event
विज्ञापन
बालिका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में दादी के साथ स्नान के लिए आई बालिका जुगलघाट पर यमुना में डूब गई। बालिका के आंखों से ओझल होते ही दादी ने शोर मचाया तो लोगों ने बालिका को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में समा गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वृंदावन के रतन छतरी निवासी छह वर्षीय दीपांशी अपनी दादी नेवरी के साथ यमुना के जुगलघाट पर गई थी। वे दोनों यमुना में नहा रही थीं तभी बालिका का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। बच्ची को अपने पास न देख दादी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में चली गई। 
विज्ञापन


बालिका का कोई सुराग नहीं लगा है। गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-UP: पुलिस ने भाइयों को पकड़ा...बहन ने किया ऐसा हंगामा, हाथ जोड़ कर भागे थानेदार; जांच में जुटे अफसर
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें