फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में दिनदहाड़े चांदी लूट...कर्मचारी से बदमाशों ने लूटा बैग, एक शातिर को भीड़ ने दबोच लिया

Mon, 08 Dec 2025 03:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

आगरा से मथुरा ला रहे व्यापारी के कर्मचारी से चांदी लूट ली गई। भीड़ ने एक बदमाश को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया है। 
 
Register For Event
विज्ञापन
थाना रिफाइनरी मथुरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एक चांदी व्यापारी के कर्मचारियों को निशाना बनाते हुए, रिफाइनरी थाना क्षेत्र के तहत 9 नंबर फ्लाईओवर के ऊपर दिन दहाड़े लूट लिया गया। बदमाशों ने चांदी से भरे बैग छीन लिया और भागने लगे। हालांकि, जनता की तत्परता से एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि दो अन्य फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और भागे हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा के व्यापारी मनोज का कर्मचारी जितेन चांदी लेकर आगरा से मथुरा आ रहा था। दोपहर के समय जैसे ही वह रिफाइनरी थाना के अंतर्गत 9 नंबर पुल के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया।

कर्मचारी को रोककर बदमाशों ने चांदी का बैग छीन लिया और लूट की वारदात को अंजाम देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान पीड़ित कर्मचारी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। इस दौरान एक बदमाश पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की, जबकि उसके दो साथी मौके से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से पकड़े गए बदमाश को अपनी हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें