फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्रज रज उत्सव में कई कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

विज्ञापन
ब्रज रज उत्सव में प्रस्तुति देते प्रख्यात गायक सुरेश वाडेकर और पदमा वाडेकर। संवाद
विज्ञापन
मथुरा। ब्रज रज उत्सव का विशाल मंच बुधवार को रमा वैधनाथन और सुरेश वाडेकर व पदमा वाडेकर की सुरमयी संध्या के नाम रहा। रमा वैधनाथन ने नृत्य नाटिका ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं प्रख्यात गायक सुरेश वाडेकर की सुरीली आवाज का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला। इससे पहले दोपहर में भी कई कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में चल रहे ब्रज रज उत्सव में बुधवार को दोपहर में गायिका निखिल शर्मा ने अपने सूफी और भक्ति गायन से ऐसा माहौल बनाया कि पूरा परिसर तालियों की आवाज से गूंजने लगा। इसके बाद शाम को प्रसिद्ध नृत्यांगना रमा वैधनाथन ने अपनी नृत्य नाटिका से श्रीकृष्ण लीला को अपनी कला में जीवंत किया। गायक सुरेश वाडेकर व पदमा वाडेकर ने उत्सव में समा बांध दिया। उनकी मधुर आवाज ने भक्ति और संगीत प्रेमियों भावविभोर कर दिया। उन्होंने जैसे ही...कौन कहते है कि भगवान आते नहीं और सत्यम शिवम सुंदरम भजन सुनाए परिसर तालियों में की आवाज से गूंजने लगा। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, एसीईओ मदन चंद्र दुबे, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर प्रो. नृत्य गोपाल शर्मा, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, समाजसेवी ममता भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज ये होंगे कार्यक्रम

- राष्ट्रीय संगोष्ठी ( ब्रज संस्कृति की अखिल भारतीय व्याप्ति ) दोपहर एक बजे
- पुनीत इस्सर, सिद्वार्थ इस्सर, जय श्रीकृष्णा गीता सार महानाटय - शाम 7 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें