फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: धूप से मिली राहत...कल बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सुबह से ही धूप निकलने के कारण कड़ाके की सर्दी से राहत मिली। अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार एक फरवरी को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी मौसम साफ रहा। अलसुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन सूरज निकलने के साथ ही सर्दी के तेवर ढीले पड़ गए। पूरे दिन धूप खिलने से दिन के तापमान में इजाफा हो गया। अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री से बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, कल से मौसम में बदलाव हो सकता है। तेज हवाएं, गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें