फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश से बढ़े फाल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पिछले तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने बिजली व्यवस्था बाधित कर दी है। शहर और देहात में फाल्ट की संख्या बढ़ गई है। इससे उमस भरी गर्मी के बीच बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं विद्युत निगम के कर्मचारी रातभर फाल्ट ढूंढ़ने और उन्हें ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

बुधवार की रात औरंगाबाद सब स्टेशन से पोषित गोशाला फीडर, देवलोक नगर कॉलोनी में 11 केवी लाइन का डिस्क इंसुलेटर डैमेज हो गया। इस कारण बलदेवपुरम, रेवतीपुरम, नई बस्ती, श्रीकृष्णाधाम समेत दो दर्जन कॉलोनियों की बिजली सप्लाई पूरी रात बाधित रही। इसी तरह कैंट, जयगुरुदेव, मसानी, कृष्णानगर सब स्टेशन से पोषित क्षेत्रों में भी बिजली की आंख मिचौली ने परेशान कर दिया। होलीगेट, विश्राम घाट, स्वामी घाट, विकास बाजार, डीगगेट, भरतपुर गेट, डेंपियर नगर, चंदनवन, मोतीकुंज, हाईवे थाने के आसपास के क्षेत्र में बनी कॉलोनियों में भी बिजली ठप रही। रातभर बिजली नहीं मिलने से लोगों की नींद भी प्रभावित हुई। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।
सुबह तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी, जिससे पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। लोगों ने बिजली विभाग की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराईं। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बिजली लाइनों और उपकरणों में फाल्ट बढ़े हैं। कर्मचारियों की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में मरम्मत कार्य में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें