दो दिन की बरसात शहर के लिए मुसीबत बन गई है। प्रशासन और पालिका की व्यवस्थाओं की पोल तो खुली ही बरसात बंद होने के 12 घंटे बाद भी होलीगेट क्षेत्र से जलभराव खत्म नहीं हो सका है।
विज्ञापन
शहर की बाहरी क्षेत्र की कालोनियों में हालत अब भी बेहद खराब हैं।
चंदन वन, मोतीकुंज, बालाजी पुरम, नटवर नगर, हनुमान नगर, कृष्णा विहार, राधा विहार, राधिका विहार, अंबेडकर कालोनी, अम्बाखार, अंतापाड़ा, नया नगला, झींगुरपुरा सहित महोली रोड और जयसिंहपुरा की दर्जनों कालोनियों में जलभराव है।