फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉकड्रिल: न्यायालय में घुसे आतंकी, जवानों ने किया ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को दो आतंकी परिसर में घुस आए। उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग करते हुए कई लोगों को घायल कर दिया। अचानक हुई फायरिंग से अधिवक्ताओं और वादकारियों में अफरातफरी मच गई। हमले की खबर लगते ही यूपीएसएसएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला। जवानों ने एक आतंकी को मौके पर ढेर कर दिया और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया। लोगों को जब जानकारी हुई कि यह वास्तविक हमला नहीं है बल्कि मॉकड्रिल है तब उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

न्यायालय प्रभारी विकास कुमार राय ने बताया कि न्यायालय परिसर में बमबारी और फायरिंग कर आमजन को नुकसान पहुंचाने का काल्पनिक परिदृश्य तैयार किया गया। इस दौरान जवानों ने आतंकियों को निष्क्रिय करने, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और क्षेत्र को सुरक्षित करने की कार्रवाई का प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का भी प्रदर्शन किया गया। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस सहित मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार कराया।
चिकित्सा दल में डॉ. मेघश्याम गौतम, डॉ. धर्मेंद्र सिंह पूनिया, अग्निशमन विभाग से एएसआई विनोद कुमार शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज कुमार शर्मा, सिविल लाइंस चौकी प्रभारी मोनू कुमार मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें