फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना-2027: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मिला मकान नंबर-001, घर-घर जाकर की जा रही नंबरिंग

Sat, 23 May 2026 10:27 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

एक प्रगणक को 150 से 180 भवनों की जिम्मेदारी दी गई है। यह पूरी प्रक्रिया 20 जून तक चलेगी, जिसकी फाइनल रिपोर्ट जुलाई और अगस्त में प्रकाशित की जाएगी। जनगणना निदेशालय लखनऊ से जिला प्रभारी मृगेंद्र बहादुर सिंह एवं सह जिला प्रभारी अभिषेक पांडे भी व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रख रहे हैं।
 
Register For Event
विज्ञापन
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मिला मकान नंबर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जनपद में जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का आगाज हो गया है। शनिवार को महाभियान के तहत आराध्य ठाकुर श्रीकृष्ण जन्मस्थान को बाकायदा जनगणना मकान संख्या 001 आवंटित की गई। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर में सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी, सुपरवाइजर व पीडब्लूडी के अवर अभियंता संतोष भारद्वाज तथा प्रगणक (आंगनबाड़ी) कुसुम लता की उपस्थिति में यह महत्वपूर्ण प्रक्रिया पूरी की गई।
विज्ञापन


भीषण गर्मी और तपिश के बावजूद प्रगणक और सुपरवाइजर सुबह से ही फील्ड में डटे हुए हैं। प्रगणक घर-घर जाकर मकानों पर चाक या स्केच से नंबर डाल रहे हैं और परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर 33 जरूरी सवालों के जवाब एचएलओ एप (पोर्टल) पर दर्ज कर रहे हैं। जनपद में जनगणना की समीक्षा एवं निगरानी हेतु 98 सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं 9 जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। 

 

जिले में 4773 मकान सूचीकरण ब्लॉक बनाए हैं तथा कार्य संपादित करने के लिए लगभग 4600 प्रगणक एवं 770 पर्यवेक्षक लगाए हैं। एक प्रगणक को 150 से 180 भवनों की जिम्मेदारी दी गई है। यह पूरी प्रक्रिया 20 जून तक चलेगी, जिसकी फाइनल रिपोर्ट जुलाई और अगस्त में प्रकाशित की जाएगी। जनगणना निदेशालय लखनऊ से जिला प्रभारी मृगेंद्र बहादुर सिंह एवं सह जिला प्रभारी अभिषेक पांडे भी व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रख रहे हैं।

डीएम की अपील, न छूटे कोई घर
जिलाधिकारी ने प्रगणकों को निर्देश दिए हैं कि हर घर की नंबरिंग, भवन की स्थिति और मूलभूत सुविधाओं का विवरण शुद्धता से दर्ज करें। कोई भी मकान छूटने या दोबारा दर्ज होने से बचना नहीं चाहिए। डीएम ने जनपदवासियों से अपील की है कि प्रगणकों को सही जानकारी देकर सहयोग करें।

 
विज्ञापन

लोगों में जागरूकता का अभाव है। कुछ लोगों को लग रहा है कि अगर हम कम बताएंगे तो सरकार हमारे लिए सुविधाएं करेगी जैसे कि स्मार्टफोन और इंटरनेट होने पर भी लोग छिपा रहे हैं। लोग सही जानकारी दें तभी सही जनगणना संभव है। -अभिषेक सारस्वत, प्रगणक

मुझे गणना के लिए वार्ड संख्या 45 मिला है। एक ब्लॉक में 200 से 250 भवन होने चाहिए, लेकिन यहां 700 भवन हैं। इतने बड़े क्षेत्र में गणना करना जटिल है। हम नगर निगम के अधिकारियों से मिले थे, जिन्होंने अब हमसे नया लेआउट बनाकर मांगा है। -रसिका कौशिक, प्रगणक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें