फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में हाई अलर्ट: दिवाली पर धमाके की धमकी का आया ई-मेल, जंक्शन पर बढ़ाई सुरक्षा; ट्रेनों में सघन चेकिंग

Thu, 05 Nov 2026 01:31 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अयोध्या, काशी और मथुरा के धार्मिक स्थलों व स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद मथुरा में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मथुरा जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ की टीमें संयुक्त चेकिंग अभियान चला रही हैं। यात्रियों और उनके सामान की जांच के साथ सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।
 
Register For Event
विज्ञापन
सघन चेकिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश के अयोध्या, काशी और मथुरा के धार्मिक स्थलों व स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी होने के बाद रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में निगरानी बढ़ा दी गई है। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन


मथुरा जंक्शन पर प्रवेश और निकास द्वारों, प्लेटफार्मों और प्रतीक्षालयों में सुरक्षा कर्मियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और उनके सामान की जांच की जा रही है। ट्रेनों में भी यात्रियों और उनके सामान की तलाशी ली जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशन परिसर में संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव को देखते हुए रेलवे प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के लिए मुस्तैद हैं। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह और आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक यूके कौशिक के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया है। अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को देखते हुए ट्रेनों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जीआरपी और आरपीएफ की टीमें लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें