वृंदावन। बाल विकास परिषद के तत्वावधान में मथुरा बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह का आयोजन रुक्मणि विहार स्थित एक होटल पर किया गया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्थाई लोक अदालत मथुरा की सदस्य प्रतिभा शर्मा ने कहा कि हमेशा से भारतीय जन समुदाय में अधिवक्ताओं को न्याय और कानून के प्रहरी के रूप में देखा गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वेश कुमार शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता वकालत जैसे चुनौतीपूर्ण पेशे में अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग करके न्याय की लड़ाई लड़ते है। पूर्व अध्यक्ष अजीत तेहरिया और प्रदीप शर्मा ने कहा कि वकालत एक ऐसा पेशा है, जिसमें अधिवक्ताओं को समाज में न्याय और कानून के नियमों का पालन सुनिश्चित करना होता है। वृंदावन बाल विकास परिषद के चेयरमैन नवीन चौधरी ने कहा कि अधिवक्ताओं का संगठन पूरे देश में पहचाना जाता है। मथुरा बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव मनोज कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष रामकृष्ण भारद्वाज, संयुक्त सचिव सुरेंद्र शर्मा और ऑडिटर देवकीनंदन शर्मा को प्रशस्ति-पत्र पत्र देते शाल ओढ़ाकर ड़ाकर सम्मानित किया गया। वही एक दर्जन वरिष्ठ अधिवक्ताओं का भी अभिनंदन हुआ।
इस अवसर पर पुनीत शर्मा, ठाकुर हरि बल्लभ सिंह, अंकुर शर्मा, आनंद अग्रवाल आनु, आकाश शर्मा चिंकी, अभिषेक उदेनियां, संदीप कान्हा शर्मा, भरत शर्मा, शिवकुमार लावनिया, श्वेता गोस्वामी, कृष्णवीर सिंह एडवोकेट, पप्पी ठाकुर एडवोकेट, अश्विनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।